Wednesday, 23 January 2013

अगर  करते  हम  नहीं सबसे आपका जिक्र ,
मतलब ये नहीं की हमें नहीं आपकी फिक्र।


करते हो हमपे शक आप ख़ामोखाह ,
ख़याल आता हैं आपका हम  होते भी जहाँ ।


सब देखते हैं मेरे नैनों की चमक ,
छुपा लेती हूँ चुपके से जब जाते हैं आसूँ झलक ।


महसूस कर न पाओगे आप ये घुटन,
कोई कर भी न पाएगा इसे सहन ।


हो सके तो माफ़ कर दो मुझे मैं हूँ गलत नहीं ,
वही किया जो परिस्थियों के अनुसार लगा मुझे सही।


\m/

गहरा जख्म


\m/


क्या कभी वापस आएँगे  सावन के वो भीगे दिन ,
वो रातें जो बिताए हमने साथ तारे गिन ।

झूठे निकले तेरे सारे  वादें ,
बचे सिर्फ गिले शिकवे और जागती रातें ।

पतझर में जैसे टूटी नाजुक साख ,
वैसे ही छुट। हमारा प्यारा साथ ।

चारो तरफ अब  तो नजर  आयें धुंध और घना कोहरा ,
हो भी क्यों ना  जख्म जो मिला हैं मुझे इतना गहरा ।



स्वाति सूमी





Wednesday, 16 January 2013

सख्त सजा



ना जाने कहा गुम गयी इंसानियत ,
चारो तरफ दिखे मुझे सिर्फ हैवानियत ।

जीना नहीं चाहती यहाँ जहाँ फैला हैं चारो तरफ पाप,
होती घुटन मुझको ले ना पाऊँ मैं खुल के साँस ।

लडकियां तो होती हैं इश्वर की देन ,
फिर कैसे कोई पापी कर सकता हैं इनका लेन देन ।

समझना हैं मेरे लिए बड़ा मुश्किल ,
की कैसे एक पिता बन सकता हैं अपनी बेटी का कातिल ।

जानू ना मैं की कब और क्यूँ बदला ये वक़्त ,
की लड़कियों की ज़िन्दगी बन गयी हैं एक सज़ा सख्त।

एक सवाल


जाने कैसे हो  जाते हैं लोग आत्याचारी ,
की जुल्म ढाते हैं लड़की पे जो हैं बेचारी ।

समझ न पाए  कैसे कोई की होती हैं नारी दुर्गा माँ का अवतार ,
क्यों बर्बाद करते हैं ज़िन्दगी उसकी कर के बलात्कार ।

जिसे देना चाहिए भरपूर सम्मान ,
उसका कैसे कर सकता हैं कोई अपमान ।

क्या होता नहीं ऐसे दुराचारियों को कोई मलाल?
हैं दुनिया से मेरा बस यही सवाल।


-स्वाति  सूमी