Tuesday, 5 February 2013

ज़िन्दगी ऐसा सफ़र

मेरी ज़िन्दगी हैं एक ऐसा सफ़र ,
मुझे खुद को ही ना हैं इसकी खबर ।

मालूम नहीं क्या होने वाला हैं कल ,
जिया घबराता हैं अब तो हरेक पल ।

किस्मत और अपने हैं मुझसे रूठे ,
कैसे समझाऊँ इन्हें की हम नहीं हैं झूठे ।

सोई  हैं ना जाने क्यों मेरी तकदीर ,
अब तो अपना छाया भी हटा रहा ये अम्बर ।

ना जाने कब आयेंगे वापस मेरे  होश ,
समझना हैं मुश्किल  ये मेरा  या समय का  हैं दोष।

No comments:

Post a Comment