Saturday, 27 October 2012

हासिल कर अपनी मंजिल

ओ नादान इंसान क्यों नहीं हैं तुझे अपनी अहमियत ,
मान जा की तुझमे हैं बहुत काबिलियत  ।

कैसे  समझाऊँ  की मैं तुझ पगले में हैं  बहुत दम ,
फिर क्यूँ समझते हो तुम अपने आप को किसी से  कम ।

जानती हूँ मैं मंजिल हैं बहुत दूर और रास्ता हैं  बहुत कठिन  ,
मगर  इसका मतलब ये नहीं की मंजिल पाना हैं नामुमकिन  ।

आएँगे  इस रास्ते में बहुत सारी  बाधाएं ,
पर  तू निर्भय हो कर हमेशा अपना कदम बढायें ।

मानती  हूँ  मैं किया अगर तूने कठिन परिश्रम लगा के अपना  दिल ,
हैं भरोसा मुझे की जल्द  ही हासिल कर लेगा तू अपनी  मंजिल  ।


स्वाति सूमी 

No comments:

Post a Comment