जाने क्यूँ लोग भगे महानगर की ज़िन्दगी के पीछे ?
समझाए मुझे भी कोई क्यों महानगर इंसानों को अपनी तरफ घीचे ।
ना तो पसंद आये भोर ,ना शाम और ना ही खाश लगे यहाँ कोई भी शमा ,
हजारों की भीड़ में भी तो नजर आते हैं मुझे लोग तनहा ।
कोई किसी का दुख दर्द ना समझे न सुने ऐसा भयानक यहाँ का शोर ,
लोगो में मानो बस लगी हैं एक दूजे को नीचा दिखाने की होर ।
क्या फायदा इंसानों को पा के ऐसी सिक्षा ,
की कतराए गरीबो को देने से भिक्षा ।
समझ ना पाऊँ मैं हैं क्यूँ इंसानों का दिल इतना कठोड़ ,
की भूल गए इंसानियत और बस लगी हैं आगे बढ़ने की होड़ ।
मुश्किल हैं मेरे लिये समझना ,क्या हैं ऐसी ज़िन्दगी का फायदा ?
जब हमें मालूम ही नहीं इसे जीने का सही कायदा ।
स्वाति सूमी
No comments:
Post a Comment