Sunday, 3 March 2013

ना भुला पाएँगे किरणों की बरसातें

तुम ना होते अगर ,
हो ना  पाती कभी हमे अपनी खबर । 

रूबरू कराया अपने आप से मुझको ,
बदले में सिर्फ दर्द ही दिया मैंने तुझको । 

दिया तो था अपने हमे प्यार बेशुमार ,
मैं बावरी कर बैठी आपसे तकरार । 

थामा जो था प्यार से तूने मेरा दामन,
छुराना ना था मेरे लिए भी इतना आसान । 

साथ जो देखा करते थे हम किरणों की बरसातें ,
ना  भुला पाएँगे हम उन्हें और आपकी प्यारी बातें । 



हम बहाते रहे आपकी याद में आसूं ,
हम बहाते रहे आपकी याद में आसूं ,

न जाने छाया था हमपे कैसा जुनून ।

भरते थे हम याद में उनकी रात भर आहें
भरते थे हम याद में उनकी रात भर आहें ,

उन्होंने भी निभाया रिश्ता बाकायदा बिछा के हमारी राह में काटें ।



बिछरन

ओ मन रे ,

बतलाओ मुझे किसे मैं अपना दुखड़ा सुनाऊँ ,
अपने आसुओं  को बहाऊँ या चुपके से पी जाऊं ।

कब तक मैं अपने चेहरे पे रखूँ ये झूठी मुस्कान की झूठी परत ,
कब तक चुपचाप सहूँ और व्यक्त न करू अपने दिल का दर्द ।

पंछी जैसे  तडपे जब हो बंद पिंजरे में ,
वैसा ही दर्द सहा था मैंने आपसे बीछरने पे ।




\m/



जी ना पाऊंगी बिन तेरे सनम

दिन रात तेरी याद मुझको सताए ,
तुम बिन अब तो रहा न जाए ।

चुपचाप ये  दिल सारे दर्द  सहले ,
ये जबान भी दर्द के भेद ना खोले ।

मालूम नहीं कब तक भरेंगे ये  गहरे  जख्म ,
जानूं ना बिन तेरे क्या जी पाऊँगी मैं सनम ।

\m/