कोटि कोटि नमन उन को जो हुए हैं अमर ,
जान की बाज़ी लगायी जिन्होंने बनके निडर ।
हम भारतीयों की सुरक्षा की आपने उठाई जिम्मेदारी ,
छुपी नहीं हमसे आपकी क़ुरबानी और वफादारी ।
वाकिफ हूँ मैं कितना कठोड़ हैं आपकी ज़िन्दगी का हरेक लम्हा ,
खास कर जब होते हो वाकिफ़ की आपका कोई अपना दूर हैं तनहा ।
तड़पता हैं दिल बहुत छुने को गाँव की गीली और खुसबुदार मिट्टी ,
मुस्कुराहट आती हैं सिर्फ तब जब किसी अपने की आती हैं चिट्टी ।
नदियों पहाड़ों और सुनसानो में भटके आप भूखे प्यासे ,
जानती हूँ मैं ये सब हैं हमारी सुरक्षा के वास्ते ।
आपके एहसानों का करती हूँ धन्यवाद दिल से ,
खुदा रखे आप सबको सलामत यही करती हूँ दुआ अब रब से ।
No comments:
Post a Comment