Saturday, 27 October 2012

हासिल कर अपनी मंजिल

ओ नादान इंसान क्यों नहीं हैं तुझे अपनी अहमियत ,
मान जा की तुझमे हैं बहुत काबिलियत  ।

कैसे  समझाऊँ  की मैं तुझ पगले में हैं  बहुत दम ,
फिर क्यूँ समझते हो तुम अपने आप को किसी से  कम ।

जानती हूँ मैं मंजिल हैं बहुत दूर और रास्ता हैं  बहुत कठिन  ,
मगर  इसका मतलब ये नहीं की मंजिल पाना हैं नामुमकिन  ।

आएँगे  इस रास्ते में बहुत सारी  बाधाएं ,
पर  तू निर्भय हो कर हमेशा अपना कदम बढायें ।

मानती  हूँ  मैं किया अगर तूने कठिन परिश्रम लगा के अपना  दिल ,
हैं भरोसा मुझे की जल्द  ही हासिल कर लेगा तू अपनी  मंजिल  ।

Friday, 26 October 2012

हैं दुआ रब से

अपना दिल और सब कुछ तुम पे हारे ,
कितनी आसानी  से तुमने कह दिया जा रे  ।

आप क्या जानो की मेरी  ज़िन्दगी आप में समाये,
तभी  तो आपके शब्द मुझे हज़ारों बार रुलाए ।

चाहे आप करलो  कितने ही  सितम और दो मुझे   दुख ,
फिर भी मैं हरेक दुआ  में रब से  यही अर्ज़ करुँगी की आपको रखे हमेशा  खुश  ।



-स्वाति सूमी




Thursday, 25 October 2012

कोटि कोटि नमन

कोटि कोटि नमन  उन को  जो हुए हैं अमर ,
जान  की बाज़ी लगायी जिन्होंने बनके  निडर  ।

हम भारतीयों  की सुरक्षा की  आपने   उठाई जिम्मेदारी  ,
 छुपी नहीं हमसे आपकी क़ुरबानी और  वफादारी  ।

वाकिफ हूँ मैं कितना  कठोड़  हैं आपकी  ज़िन्दगी का  हरेक  लम्हा ,
खास  कर  जब  होते हो  वाकिफ़ की आपका कोई अपना दूर   हैं तनहा  ।

तड़पता हैं दिल बहुत छुने  को गाँव की  गीली  और  खुसबुदार  मिट्टी ,
मुस्कुराहट  आती हैं सिर्फ तब  जब किसी अपने की आती हैं  चिट्टी  ।

नदियों पहाड़ों और  सुनसानो में भटके आप  भूखे  प्यासे ,
जानती  हूँ मैं ये सब  हैं  हमारी सुरक्षा  के वास्ते  ।

आपके एहसानों  का  करती  हूँ धन्यवाद  दिल से ,
खुदा  रखे आप  सबको सलामत यही  करती  हूँ  दुआ अब रब से  ।

मुझसे दूर ना जा

ना  जा  तुझे मेरी  कसम दूर  मुझसे  ना  जा,
चाहती हूँ  बस  मेरे पास  तू आ  जा ।

मेरी वीरान  दुनिया को दी तूने  एक  नहीं पहचान  ,
फिर क्यों जा  रहे हो दूर ,ऐसे की हो तुम मेरी परस्थिति  से अनजान  ।

वाकिफ हो तुम  की करती  हूँ  मैं तुमपे  बस   गुरुर  ,
फिर  क्यों  जा रहे  हो मुझे अकेला  छोड़  तुम  इतनी  दूर ।

ज़िन्दगी महानगर की


जाने क्यूँ लोग भगे महानगर  की ज़िन्दगी के पीछे ?
समझाए  मुझे भी  कोई क्यों महानगर इंसानों को अपनी तरफ  घीचे  ।

ना  तो   पसंद  आये  भोर ,ना  शाम  और ना  ही खाश  लगे यहाँ   कोई  भी शमा ,
हजारों की  भीड़   में  भी तो  नजर  आते  हैं मुझे लोग  तनहा ।

कोई किसी का दुख दर्द ना  समझे न सुने  ऐसा  भयानक  यहाँ  का  शोर ,
लोगो में मानो बस  लगी हैं एक  दूजे को नीचा  दिखाने  की होर ।

क्या  फायदा इंसानों को  पा के ऐसी  सिक्षा ,
की कतराए गरीबो  को देने  से भिक्षा ।

समझ ना  पाऊँ मैं  हैं  क्यूँ इंसानों का  दिल इतना  कठोड़ ,
की भूल गए  इंसानियत और  बस लगी हैं आगे बढ़ने की होड़  ।

मुश्किल  हैं मेरे लिये   समझना ,क्या  हैं ऐसी  ज़िन्दगी का फायदा ?
जब हमें मालूम ही नहीं  इसे जीने  का सही कायदा  ।


स्वाति सूमी


कब लौट के आओगे वापस ?

मेरे  बरसो के सपने गए टूट ,
अब तो पूरी दुनिया लगे मुझे  एक झूट ।

न तो पहन  पाऊँगी तेरे नाम की चूडिया  और न सजेगी अब माथे पे बिंदिया ,
तुम जो गए तो जैसे गायब ही हो गयी मेरे आँखों से निन्दियाँ ।

क्यूँ दे गए मेरे आँखों  में इतने आसूं ,
जिनपे ना  था और न होगा कभी  मेरा काबू ।

दिल को बस यहीं समझाऊँ और दूं धाडस ,
की एक दिन तुम लौट के जरुर आओगे वापस ।



-स्वाति सूमी


प्यार होता है सिर्फ एक बार

सब कहते है ,प्यार होता है सिर्फ एक बार ,जाने क्यों हो रहा मेरा दिल बेकरार ।

अचानक से एक ख़याल दे जाता है मेरे चेहरे पे एक प्यारी मुस्कान ,
दूर करता ये सुखद एहसास मेरे गम और सारी थकान ।

चारो पहर दिल में घूमे सिर्फ यहीं सवाल ,क्या है ये नियत्ति की एक नयी चाल ?

नहीं करना चाहती इस एहसास पर मै एतबार ,क्योंकि  होता तो है प्यार  सिर्फ एक बार ।




- स्वाति सूमी